चेन्नई, 10 सितंबर (भाषा) सांस लेने में तकलीफ के कारण शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराए गए कोलाथुर से तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) विधायक वी एस बाबू की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एमजीएम हेल्थकेयर ने बताया कि बाबू को श्वसन संबंधी बीमारी के कारण नौ सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका उचित चिकित्सकीय उपचार किया जा रहा है।
अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में कहा, 'उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। वह चिकित्सकों की निगरानी और देखरेख में हैं।'
भाषा सुमित माधव
माधव