भुवनेश्वर, 10 सितंबर (भाषा) साहित्य अकादमी ने प्रख्यात ओड़िया लेखिका एवं विदुषी डॉ. प्रतिभा राय को बृहस्पतिवार को भुवनेश्वर के संस्कृति भवन सभागार में आयोजित एक विशेष समारोह में साहित्य अकादमी फैलोशिप से सम्मानित किया।
साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. माधव कौशिक ने डॉ. प्रतिभा राय को फैलोशिप की पट्टिका प्रदान करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्हें (डॉ. राय को) “भारतीय साहित्य की जीवंत किंवदंती” बताते हुए उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की।
अकादमी द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
विज्ञप्ति के अनुसार, समारोह में प्रख्यात लेखक देबप्रसाद दास, प्रोफेसर संघमित्रा मिश्रा तथा प्रोफेसर प्रफुल्ल कुमार महंती ने डॉ. प्रतिभा राय के जीवन, व्यक्तित्व और साहित्यिक कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा भारतीय साहित्य में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया।
समारोह में बड़ी संख्या में साहित्यकार, लेखक, विद्वान और साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।
भाषा नरेश पवनेश
पवनेश