नयी दिल्ली,10 सितंबर (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन 11-12 सितंबर को केंद्र-शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की अपनी पहली यात्रा करेंगे।
बृहस्पतिवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति सिल्वासा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गवर्नमेंट कॉलेज में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राधाकृष्णन सिलवासा के स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर और ‘नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट’ और दमन में हाल में शुरू हुए नमो अस्पताल केंद्र समेत इस केंद्र शासित प्रदेश के अहम संस्थानों में जायेंगे तथा विकास योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे।
वह ‘दमन नाइट मार्केट’, ‘रामसेतु सीफ्रंट’ और ‘नमोपथ सीफ्रंट’ समेत पर्यटन और जलतटीय विकास स्थलों का भी दौरा करेंगे।
भाषा
राजकुमार नरेश
नरेश