Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

अवैध जाति प्रमाण पत्र के कारण शिवसेना पार्षद सुलेखा चव्हाण अयोग्य घोषित

ठाणे, 10 सितंबर (भाषा) ठाणे नगर निगम ने बृहस्पतिवार को पार्षद सुलेखा सुधाकर चव्हाण को अयोग्य घोषित कर दिया। इससे पहले, धुले में अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जांच समिति ने जून में उनके जाति प्रमाण पत्र को अमान्य करार दिया था।

एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना की सदस्य चव्हाण ने वार्ड संख्या पांच से निर्विरोध चुनाव जीता था।

एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे नगर निगम आयुक्त सौरभ राव ने उनके अयोग्य होने की जानकारी कोंकण राजस्व संभागीय आयुक्त को भेज दी है।

अधिकारी ने कहा कि राव ने उस सीट के लिए नगर निगम के नियमों के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई करने को कहा है, जो चव्हाण का जाति प्रमाण पत्र खारिज होने के बाद 16 जून को खाली हो गई थी।

शिवसेना (उबाठा) नेता रविदास मुंडे ने ऐसी ही गड़बड़ियों के कारण शिंदे नीत शिवसेना के कुल नौ पार्षदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश

नरेश