Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

तान्या चौधरी ने तार गोला फेंक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश की तान्या चौधरी ने बृहस्पतिवार को यहां इंडियन एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में महिलाओं की तार गोला फेंक स्पर्धा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।

तान्या ने 68.35 मीटर के प्रयास से अपने ही राज्य की खिलाड़ी अनुष्का यादव का पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। अनुष्का ने जून में 67.02 मीटर के थ्रो के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था।

अनुष्का 66.34 मीटर के प्रदर्शन के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

तान्या और अनुष्का दोनों एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं।

तान्या को जीत के लिए एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली जबकि अनुष्का को 50,000 रुपये मिले।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता