Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

शक्तिशाली लोगों के हिंसक और अहंकारी होने का फैशन बन गया : राहुल

(दूसरे पैरे में एक शब्द बदलते हुये)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आजकल यह फैशन बन गया है कि यदि कोई शक्तिशाली है तो वह हिंसक और अहंकारी हो सकता है तथा अपनी मर्जी से कुछ भी कर सकता है।

कांग्रेस नेता ने मणिपुर के दिवंगत संगीतकार चोंगथाम विक्रम सिंह के सम्मान में आयोजित स्मृति सभा में कहा कि इस स्थिति का मुकाबला किया जाएगा और ऐसे लोगों को पराजित किया जाएगा।

दिल्ली के किलोकरी गांव इलाके में बीते रविवार रात कुछ लोगों ने कथित तौर पर विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘आजकल यह एक तरह से फैशन बन गया है कि अगर आप शक्तिशाली हैं तो आप हिंसक हो सकते हैं। अगर आप शक्तिशाली हैं तो किसी तरह आप अहंकारी हो सकते हैं और किसी तरह आप वह सब कर सकते हैं, जो आपका मन करे।’’

उन्होंने कहा कि हिंसा का जवाब हिंसा और नफरत का जवाब नफरत नहीं हो सकती।

राहुल गांधी ने कहा कि विक्रम सिंह का जाना एक त्रासदी है और उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में न्याय मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम हिंसा के सामने नहीं झुकेंगे। यह कोई अकेली घटना नहीं थी। कभी हत्या होती है, कभी अपमान होता है। यह देश में हो रहा है। यह पूर्वोत्तर के लोगों और कई दूसरे समुदायों के साथ हो रहा है। हम इसका मुकाबला करेंगे।’’

लोकसभा में राय बरेली का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल गांधी ने इससे पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में विक्रम सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा था कि उनका संगीत और उनकी भावना उन सभी लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेगी, जिन्हें उन्होंने प्रभावित किया।

उन्होंने कहा था, ‘‘मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रियजनों के साथ खड़ा हूं।’’

राहुल गांधी ने घटना के बाद विक्रम सिंह के भाई से फोन पर बात की थी और न्याय की लड़ाई में सहयोग का भरोसा दिलाया था।

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह भी स्मृति कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि इस घटना ने राज्य के सभी लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

इबोबी सिंह ने पूर्वोत्तर के लोगों के प्रति कथित भेदभाव का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली में पूछा जाता है कि आप नेपाल से हैं, चीन से हैं। फिर हमें यह बताना पड़ता है कि हम मणिपुर से हैं और यह भारत का हिस्सा है।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध और पूर्वोत्तर के लोगों के प्रति इस तरह के रवैये को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और कई अन्य नेता और पूर्वोत्तर से जुड़े कई लोग शामिल हो।

भाषा हक नरेश रंजन

रंजन

रंजन