Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

राष्ट्रपति भवन और अमृत उद्यान 11 से 13 सितंबर तक आम जनता के लिए बंद रहेंगे

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और अमृत उद्यान आम जनता के लिए 11 से 13 सितंबर तक बंद रहेंगे। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, शनिवार (12 सितंबर, 2026) को राष्ट्रपति भवन के 'फोरकोर्ट' में होने वाला 'चेंज ऑफ गार्ड' समारोह भी आयोजित नहीं होगा।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब दिल्ली के भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स बिजनेस फोरम और 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाना है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश