Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

बिहार के पटना में घर में घुसकर बदमाशों ने की गोलीबारी

पटना, 10 सितंबर (भाषा) बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी इलाके में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर गोलीबारी की। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार देर शाम मसौढ़ी के जेपी रोड के पास लखीबाग इलाके में कवि कुमार के घर पर हुई।

मसौढ़ी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) राघव दयाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, 'मसौढ़ी में एक व्यक्ति के घर पर कुछ हथियारबंद बदमाशों द्वारा कथित रूप से गोलीबारी किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।'

उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एसडीपीओ ने कहा, 'पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।'

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

भाषा

कैलाश रवि कांत