Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच तय कार्यक्रम के अनुसार 13 सितंबर को होगा: डीडीसीए

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार 13 सितंबर को ही खेला जाएगा।

इससे कुछ ही देर पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण डीडीसीए से मैच की तारीख बदलने का अनुरोध किया था।

अफगानिस्तान इस तीन मैच की सीरीज में भारत की मेजबानी कर रहा है। सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाने हैं।

डीडीसीए ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला पहला टी20 अंतरराष्ट्ररय मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा। ’’

डीडीसीए ने कहा, ‘‘दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद डीडीसीए को सभी आवश्यक सहयोग और व्यवस्थाओं का आश्वासन दिया गया है। मैच स्थगित नहीं होगा। ’’

इससे पहले दिन में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने डीडीसीए से पहले मैच को पुनर्निर्धारित करने का अनुरोध किया था। पुलिस ने इसके पीछे सप्ताहांत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए की जा रही व्यापक यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं का हवाला दिया था।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर