Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

आईआईआईटी-इलाहाबाद के दीक्षांत समारोह में 728 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी डिग्री

प्रयागराज, 10 सितंबर (भाषा) भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), इलाहाबाद का 21वां दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 728 विद्यार्थियों को विभिन्न डिग्री प्रदान की जाएंगी।

संस्थान की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), कोलकाता के अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद ए. नाटू होंगे।

आईआईआईटी-इलाहाबाद के निदेशक प्रोफेसर मुकुल शरद सुतावने ने बताया कि वर्ष 2026 के उत्कृष्ट समग्र शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए दिव्यांश ओमर को अध्यक्ष स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं, शाह आर्यन को रजत पदक और इंदुरी नागा आदित्य रेड्डी को कांस्य पदक दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 2026 के बीटेक बैच का प्लेसमेंट 96.25 प्रतिशत रहा। प्लेसमेंट के लिए कुल 480 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 462 विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक चयन हुआ।

उन्होंने बताया कि चयनित बीटेक विद्यार्थियों का औसत वार्षिक कॉस्ट टू कंपनी (सीटीसी) पैकेज करीब 32.50 लाख रुपये रहा।

भाषा

राजेंद्र रवि कांत