नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक भाषा की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-
दि67 ब्रिक्स पूर्वावलोकन
शी, पुतिन सहित कई प्रमुख वैश्विक नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए आ रहे हैं नयी दिल्ली
नयी दिल्ली, विश्व में बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच, भारत शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का उपयोग आर्थिक विकास को गति देने के लिए कर रहा है। साथ ही, भारत 'ग्लोबल साउथ' के विकास से जुड़ी मुख्य प्राथमिकताओं, विशेष रूप से खाद्य, ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा की वकालत भी कर रहा है।
दि51 दिल्ली अदालत लालू
अदालत ने लालू प्रसाद, उनके बेटे तेजस्वी के खिलाफ धन शोधन के आरोप तय करने का आदेश दिया
नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को कथित आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव और छह अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन के आरोप तय करने का आदेश दिया।
दि61 मोदी लीड अंतरिक्ष
भारत सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष क्षेत्र का समर्थन करता है : प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष क्षेत्र का समर्थन करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैज्ञानिक आंकड़ों का उपयोग ईमानदारी के साथ एक साझा लक्ष्य की पूर्ति के लिए होना चाहिए।
दि46 राहुल छात्र
मौजूदा शिक्षा व्यवस्था ने छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेला : राहुल
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘‘चरमराई हुई शिक्षा व्यवस्था’’ ने छात्रों की उम्मीदों को कमजोर कर उनके भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है।
दि55 न्यायालय इमारत हादसा
सत्य निकेतन हादसा: शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय से मामला स्थानांतरित करने से मना किया
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना से जुड़ा मामला दिल्ली उच्च न्यायालय से अपने पास स्थानांतरित नहीं कर रहा है, क्योंकि “बात आगे बढ़ने लगी हैं।”
दि5 : दिल्ली एमसीडी विध्वंस
सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में असुरक्षित और अवैध इमारतों के खिलाफ एमसीडी का अभियान जारी
नयी दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी 12 जोन में खतरनाक इमारतों, अनधिकृत निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अपनी तोड़फोड़ और प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखी।
दि48 न्यायालय नाबालिग प्रदर्शन
कॉजपा प्रदर्शन: न्यायालय ने नाबालिग के आरोपों पर रिपोर्ट तलब की, कहा- पीड़िता को डरा नहीं सकता कोई
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन में शामिल एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से परेशान किए जाने के आरोपों पर गंभीर रुख अपनाते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति को आपराधिक कार्यवाही आगे बढ़ाने से रोकने के लिए पीड़िता या उसके परिवार को डराने-धमकाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
प्रादे31 : उप्र बसपा लीड सिद्धार्थ
समधी सिद्धार्थ के संन्यास के बाद मायावती ने भतीजे आकाश को किया पार्टी से 'पूरी तरह मुक्त'
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ के बृहस्पतिवार को राजनीति और सामाजिक जीवन से 'संन्यास' लेने के ऐलान के बाद पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे और सिद्धार्थ के दामाद आकाश आनन्द को पार्टी से पूरे तौर से 'मुक्त' कर दिया।
प्रादे83 तमिलनाडु उपचुनाव लीड टीवीके
तमिलनाडु उपचुनाव: टीवीके ने उम्मीदवार उतारे, द्रमुक से सीधा मुकाबला तय
चेन्नई, तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने विधानसभा की दो सीटों पर छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए, जिसके साथ ही उसका मुख्य प्रतिद्वंद्वी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के साथ सीधा चुनावी मुकाबला तय हो गया है। अन्ना द्रमुक के भी इस चुनावी मैदान में उतरने की उम्मीद है।
प्रादे95 पंजाब आंबेडकर प्रतिमा प्रदर्शन
लुधियाना में आंबेडकर की प्रतिमा के अनादर पर जालंधर के बाजार बंद, होशियारपुर में बंद का आह्वान
होशियारपुर/जालंधर, लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर डॉ. बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा के कथित अनादर के विरोध में विभिन्न वाल्मीकि और दलित संगठनों के बंद के आह्वान के बाद बृहस्पतिवार को पंजाब के होशियारपुर और जालंधर में बाजार और दुकानें बंद रहीं।
वि24 चीन पोत लीड आग
चीन के बंदरगाह पर मालवाहक पोत में आग लगने से 20 लोगों की मौत
बीजिंग, चीन के एक बंदरगाह पर खड़े मालवाहक पोत में आग लगने के बाद कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लापता हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे112 अमेरिका चुनाव ट्रंप
ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव में पार्टी की जीत होने पर प्रत्येक वयस्क को 5,000 डॉलर देने का वादा किया
फीनिक्स (अमेरिका), राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को वादा किया कि यदि रिपब्लिकन पार्टी मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल कर संसद के दोनों सदनों में नियंत्रण बरकरार रखती है तो प्रत्येक अमेरिकी वयस्क को 5,000 अमेरिकी डॉलर भेजे जाएंगे।
अर्थ39 लीड म्यूचुअल फंड निवेश
इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अगस्त में चार महीने के उच्च पर, एसआईपी के जरिये रिकॉर्ड निवेश
नयी दिल्ली, निवेशकों की छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों पर केंद्रित योजनाओं में मजबूत दिलचस्पी के चलते इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में अगस्त के दौरान 29,328.62 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया जो चार महीने में सबसे अधिक है।
खेल9 खेल हॉकी महिला जूनियर भारत
पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर भारत महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में
मोकी (चीन) : भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :
वि11 इजराइल वेस्ट बैंक व्यापार रोक
ब्रिटेन के वेस्ट बैंक व्यापार प्रतिबंध के केंद्र में इजराइल की ई1 बस्ती परियोजना
डरहम (ब्रिटेन), इजराइल दशकों से कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अपनी बस्तियों का निर्माण करता आ रहा है। लेकिन ब्रिटेन का बस्तियों से जुड़े सामान के आयात पर नया प्रतिबंध पिछले चार वर्षों में निर्माण गतिविधियों में हुई वृद्धि की प्रतिक्रिया है। वर्ष 2024 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) की परामर्श वाली राय में इन बस्तियों को अवैध करार दिया गया था और इन्हें रोकने की बात कही गई थी।
भाषा
शफीक पवनेश
पवनेश