Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

असम में ओएनजीसी पाइपलाइन से तेल चोरी में संलिप्तता के आरोप में पुलिस अधीक्षक गिरफ्तार

गोलाघाट (असम), 10 सितंबर (भाषा) असम के गोलाघाट जिले में सरूपथार के सह-जिला पुलिस अधीक्षक (सीडीएसपी) को ओएनजीसी पाइपलाइन से कच्चे तेल की चोरी के मामले में कथित संलिप्तता को लेकर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

असम के जिलों में सह-जिले छोटी प्रशासनिक इकाइयां हैं।

गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सीडीएसपी दीपेन पातर पर तीन अगस्त को सरूपथार थाने के तहत श्याम गांव में हुई चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में 29 अगस्त को कुछ लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान सामने आए भौतिक साक्ष्यों के आधार पर सीडीएसपी पातर को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा अविनाश पवनेश

पवनेश