Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

स्थानीय खिलाड़ी ईटीपीएल को आगे बढ़ाएंगे : विक्रम राठौड़

मुंबई, 10 सितंबर (भाषा) भारत के पूर्व खिलाड़ी और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के स्थिर भविष्य की भविष्यवाणी की है।

राठौड़ मौजूदा ईटीपीएल में डबलिन गार्डियन्स फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच हैं। रविचंद्रन अश्विन टीम के कप्तान हैं।

राठौड़ ने वर्चुअल बातचीत में कहा, ‘‘मैं हमेशा मानता हूं कि किसी भी लीग को सफल बनाने में घरेलू प्रतिभा की अहम भूमिका होती है। हम ईटीपीएल में पहले से देख सकते हैं कि हमारी टीम में ही आयरलैंड के छह खिलाड़ी हैं और दो अन्य यूरोपीय देशों से हैं। इनमें एक स्कॉटलैंड और एक नीदरलैंड से है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह का मिश्रण काफी मदद करता है क्योंकि यही स्थानीय प्रतिभा टीम को आगे बढ़ाती है। दुनिया में कुछ ऐसी लीग भी खेली जा रही हैं जिनमें लगभग सभी खिलाड़ी बाहर के होते हैं इसलिए मेरे विचार से ऐसी लीग के लिए लंबे समय तक टिके रहना मुश्किल होता है।’’

राठौड़ ने कहा, “लेकिन यूरोपीय लीग के टिके रहने और अच्छा प्रदर्शन करने की संभावनाएं बेहतर हैं क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी खेल रहे हैं। अंततः यही खिलाड़ी इस लीग को आगे बढ़ाने वाले होंगे।’’

राठौड़ ने कहा कि अगर यूरोप के खिलाड़ी लगातार विकास करते रहे तो वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी जगह बना सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम पूरे साल उनके साथ काम करते रहें और यह सुनिश्चित करते रहें कि वे खिलाड़ी के तौर पर लगातार विकसित हों तो आने वाले समय में आप इनमें से कई खिलाड़ियों को अलग-अलग लीग और उम्मीद है कि आईपीएल में भी खेलते देखेंगे।’’

भाषा सुधीर मोना

मोना