Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

बांग्लादेश : हिंदू संत को मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

ढाका, 10 सितंबर (भाषा) बांग्लादेश में जेल में बंद हिंदू अधिकार कार्यकर्ता चिन्मय कृष्ण दास को अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को पांच घंटे की पैरोल दी गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

हिंदू संत दास को नवंबर 2024 में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन देखने को मिले और सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था।

‘द डेली स्टार’ अखबार की खबर के अनुसार, चटगांव के जिला उपायुक्त मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम ने दास के परिवार की ओर से दिए गए आवेदन के बाद बृहस्पतिवार दोपहर हिंदू संत को पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया।

दास की 70 वर्षीय मां संध्या रानी धर का हथजारी स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और बृहस्पतिवार सुबह उनका निधन हो गया।

अखबार ने जाहिदुल इस्लाम के हवाले से कहा, ‘‘मां के निधन के बाद दास के भाई की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर हमने कानून के अनुसार चिन्मय कृष्ण को पांच घंटे के लिए पैरोल पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।’’

भाषा शफीक माधव

माधव