मुंबई, 10 सितंबर (भाषा) मुंबई के चेंबूर इलाके में लगभग 20 बिल्लियां मृत और क्षत-विक्षत हालत में मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इस परेशान करने वाली घटना के सामने आने के बाद, जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) इंडिया ने घोषणा की है कि बिल्लियों की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी और उन्हें सजा दिलने में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति को 50,000 रुपये तक का इनाम दिया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पशु देखभालकर्ता रुबीना पठान ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्होंने कुछ समय के दौरान पंजरापोल इलाके में क्षत-विक्षत हालत में मृत बिल्लियां देखा। इसके बाद पठान और पेटा इंडिया के प्रतिनिधियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते उन्हें छह बिल्लियां मृत मिलीं।
इस मामले में आरसीएफ थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 (किसी पशु को मारकर या अपंग कर नुकसान पहुंचाना) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन