नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) के अध्यक्ष प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने बृहस्पतिवार को खेल एवं शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राधाकृष्णन और खान ने कट्टरपंथ को खत्म करने की आवश्यकता पर बल दिया और रेखांकित किया कि शांति, स्थिरता और साझा समृद्धि के लिए बातचीत ही मार्ग है।
इस्माइली समुदाय के 50वें वंशानुगत इमाम ने ने यहां उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में राधाकृष्णन से मुलाकात की।
राधाकृष्णन और खान ने पानी एवं स्वच्छता, महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं-सहायता समूहों, शिक्षा और सामुदायिक विकास में एकेडीएन के योगदान पर चर्चा की और पूर्वी अफ्रीका तथा अफगानिस्तान में इसकी प्रभावी पहल की सराहना की।
आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क मुख्य रूप से एशिया और अफ्रीका में जरूरतमंद लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए काम करता है।
शिक्षा और सामुदायिक विकास में एकेडीएन के योगदान पर चर्चा की और पूर्वी अफ्रीका तथा अफगानिस्तान में इसकी प्रभावी पहल की सराहना की।
आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क मुख्य रूप से एशिया और अफ्रीका में जरूरतमंद लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए काम करता है।
भाषा अविनाश पवनेश
पवनेश