Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

पंजाब: अमृतसर में अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़, दो एके-47 राइफल और 50 कारतूस बरामद

चंडीगढ़, 10 सितंबर (भाषा) पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमृतसर में तीन लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो एके-47 राइफलें बरामद की गई हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि इसके अलावा आरोपियों के पास से तीन मैगजीन और 50 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क में थे और पंजाब में आपराधिक तत्वों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करने में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि अमृतसर के छेहरटा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

यादव ने कहा कि मामले की जांच जारी है, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके, आपराधिक नेटवर्क के सभी संबंधों का पता लगाया जा सके, विदेश स्थित हथियार तस्करी से जुड़े संबंधों की पुष्टि की जा सके और अवैध हथियार आपूर्ति के व्यापक नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

भाषा तान्या रंजन

रंजन