Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

दिल्ली पुलिस ने क्रेडिट कार्ड सीमा बढ़ाने के बहाने ठगी करने वाले पांच साइबर जालसाज पकड़े

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने बैंक प्रतिनिधि बन क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के बहाने एक व्यक्ति के साथ ठगी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राहुल अलवल ने बताया कि करावल नगर निवासी प्रशांत शर्मा की शिकायत पर नौ सितंबर को मामला दर्ज किया गया जिसके बाद जांच में करण उर्फ​ काके (30), राकेश कुमार उर्फ राणा (47), फैजान (23), रौनक ( 26) और गौरव शर्मा (24) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि शर्मा को बैंक प्रतिनिधि बनकर एक व्यक्ति ने फोन आया जिसने उनके क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट सीमा बढ़ाने की पेशकश की जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी द्वारा बनाई गई फर्जी वेबसाइट पर अपने कार्ड का गोपनीय विवरण दर्ज कर दिया।

डीसीपी ने कहा कि जालसाज़ों ने विवरण का दुरुपयोग कर लगभग 31,663 रुपये का अनधिकृत लेनदेन किया।

जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि ठगे गए पैसे का इस्तेमाल एक वेबसाइट के माध्यम से एक ग्राम सोने का बिस्कुट खरीदने के लिए किया गया था। उन्होंने बताया कि वस्तु को बाद में तिलक नगर में एक अज्ञात पते पर पहुंचा दिया गया।

पुलिस ने बताया कि फर्जी बैंक वेबसाइट के तकनीकी विश्लेषण से पुलिस गौरव शर्मा तक पहुंची, जिसने फर्जी वेबसाइट पर बनाई और संचालित की थी। पुलिस ने कहा कि रौनक ने वेबसाइट के निर्माण के लिए भुगतान किया था।

अलवल के मुताबिक, आगे की जांच से पता चला कि करण और राकेश मंगोलपुरी से एक कॉल सेंटर चला रहे थे और खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर लोगों से क्रेडिट कार्ड का विवरण प्राप्त करने के लिए संपर्क करते थे।

उन्होंने कहा कि फैज़ान ने कथित तौर पर एक सूत्रधार के रूप में काम किया और फोन करने वाले दो लोगों को उनकी पहचान छिपाने और धोखाधड़ी में मदद करने के लिए सिम कार्ड और मोबाइल फोन उपलब्ध कराए।

पुलिस ने नौ सितंबर को छापेमारी कर करण और राकेश को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ के बाद फैजान, गौरव और रौनक की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल नौ मोबाइल फोन व एक लैपटॉप बारमद किया है।

डीसीपी ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज की गई 14 शिकायतें अब तक आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन से जुड़ी पाई गई हैं।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव