बीजिंग, 10 सितंबर (एपी) चीन के एक बंदरगाह पर खड़े मालवाहक पोत में आग लगने के बाद कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लापता हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की ओर से जारी एक तस्वीर के अनुसार, आग लगने की यह घटना ‘ओशन मेलोडी’ नामक पोत में हुई। जहाज-निगरानी वेबसाइट ‘वेसलफाइंडर’ के मुताबिक, यह जहाज लाइबेरियाई पोत के रूप में पंजीकृत है।
समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार पोत पर कुल 42 लोग सवार थे, जिनमें से 12 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।
एपी खारी पवनेश
पवनेश