Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

पंजाब : कानून-व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल से

चंडीगढ़, 10 सितंबर (भाषा) पंजाब कांग्रेस के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता जताई।

पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में जालंधर से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था ‘‘पूरी तरह चरमरा गई है।’’

चन्नी के अलावा प्रतिनिधिमंडल में गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा शामिल थे।

चन्नी ने गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत सिंह सेखों को पार्टी में शामिल किए जाने को लेकर भी सत्तारूढ़ दल पर हमला बोला और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) ‘‘गैंगस्टरों को संरक्षण दे रही है।’’

जालंधर के सांसद ने कहा कि आप ने 2016 के नाभा जेल ब्रेक मामले के कथित मास्टरमाइंड सेखों को पार्टी में शामिल किया है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है कि पार्टी राज्य में गैंगस्टरवाद को संरक्षण दे रही है?’’

सेखों 2016 के चर्चित नाभा जेल ब्रेक मामले में मुख्य आरोपियों में से एक था। इस मामले में हथियारबंद अपराधियों ने उच्च सुरक्षा वाली जेल पर हमला कर सेखों समेत छह वांछित अपराधियों को छुड़ा लिया था।

सेखों रविवार को फिरोजपुर के जीरा में आयोजित एक रैली में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हुआ था।

पंजाब कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के समक्ष संगरूर के एक ग्रामीण की आत्महत्या का मुद्दा भी उठाया।

विपक्षी दल के नेताओं ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

संगरूर जिले के दिड़बा निवासी 47 वर्षीय दलित व्यक्ति गुलजार सिंह की सोमवार रात कथित तौर पर जहर खाने से मौत हो गई थी। उनके परिवार का कहना है कि छह सितंबर को दिड़बा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चीमा से इलाके में नशीले पदार्थों की आपूर्ति को लेकर सवाल किया था।

भाषा मनीषा नरेश

नरेश