Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

पूर्वी चीन में अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाज में लगी आग, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

बीजिंग, 10 सितंबर (एपी) चीन के पूर्वी हिस्से में स्थित एक बंदरगाह पर खड़े अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाज में बृहस्पतिवार को आग लग गई, जिसमें काफी संख्या में लोगों के हताहत होने की सूचना है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने यह जानकारी दी।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने त्वरित बचाव अभियान चलाने के लिए ‘‘महत्वपूर्ण निर्देश’’ दिए हैं।

हालांकि, राष्ट्रपति ने हताहत हुए लोगों की संख्या की जानकारी नहीं दी।

एपी खारी पवनेश

पवनेश