Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात की

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) के अध्यक्ष प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने यहां उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में मुलाकात की।

इस्माइली समुदाय के 50वें वंशानुगत इमाम ने इस दौरान उपराष्ट्रपति से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क मुख्य रूप से एशिया और अफ्रीका में जरूरतमंद लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए काम करता है।

भाषा

अविनाश पवनेश

पवनेश

पवनेश