Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

सुमाधुरा आवासीय, वाणिज्यिक परियोजनाओं पर 17,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट कंपनी सुमाधुरा ग्रुप मार्च, 2030 तक आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाओं के विकास तथा जमीन अधिग्रहण पर 17,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले तीन दशक में 1.7 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र की 56 परियोजनाएं पूरी की हैं।

सुमाधुरा ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मधुसूदन जी. ने कहा, ‘‘कंपनी के पास करीब 1.1 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र की आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा वित्त वर्ष 2029-30 के अंत तक बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे तीन प्रमुख शहरों में 4.5 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र की परियोजनाएं शुरू करने की योजना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक चार वर्षों में निर्माणाधीन और भविष्य की परियोजनाओं के साथ-साथ जमीन अधिग्रहण पर हमारा कुल निवेश 17,000 करोड़ रुपये होगा।’’

मधुसूदन जी. ने बताया कि कंपनी कार्यालय परिसरों और गोदाम (वेयरहाउसिंग पार्क) विकसित कर अपने अपने किराया कारोबार का भी विस्तार करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल हमारी सालाना किराया आय 250 करोड़ रुपये है। हमारा लक्ष्य इसे बढ़ाकर 1,100 करोड़ रुपये से अधिक करना है।’’

भाषा यासिर अजय

अजय