Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

कर्नाटक की ‘एसआईआर नोटिस सूची’ में प्रमुख हस्तियां, अधिकारी अपने स्तर पर मामलों का करेंगे निपटारा

बेंगलुरु, 10 सितंबर (भाषा) इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि और उनका परिवार तथा जेरोधा कंपनी के संस्थापक नितिन कामथ एवं निखिल कामथ उन प्रमुख लोगों में शामिल हैं, जिनके नाम कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान तैयार की गई ‘नोटिस सूची’ में सामने आए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार की मां गौर​म्मा का नाम भी कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र में ‘‘नाम के मिलान में विसंगति’’ के लिए चिह्नित किया गया है।

नीलेकणि की पत्नी और बच्चे समेत उनके परिवार के नाम ‘‘पिछले एसआईआर (2002 की मतदाता सूची) के रिकॉर्ड से मिलान नहीं होने’’ के रूप में चिह्नित किए गए हैं। वहीं, नितिन कामथ, निखिल कामथ और उनकी मां रेवती कामथ के नाम बेंगलुरु दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कथित तौर पर ‘‘माता-पिता के नाम में विसंगति’’ के लिए चिह्नित किए गए हैं।

बहरहाल, अधिकारियों ने कहा कि प्रमुख लोगों और अति विशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) को सत्यापन प्रक्रिया के कारण किसी तरह की असुविधा नहीं होगी और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अधिकारी खुद उनके पास जाएंगे। ऐसे कई मामलों में नोटिस तैयार किए जाने के बावजूद उन्हें संबंधित लोगों को अभी तक सौंपा नहीं गया है।

इसी तरह, भारत रत्न से सम्मानित प्रोफेसर सी. एन. आर. राव के नाम में विसंगति और कन्नड़ अभिनेता शिवराजकुमार का नाम 2002 की मतदाता सूची से नहीं मिलने के कारण उनके नाम पर भी नोटिस तैयार किए गए थे, लेकिन ये नोटिस उन्हें नहीं दिए गए।

सूत्रों ने बताया कि अधिकारी अपने स्तर पर ही इन मामलों का समाधान कर रहे हैं।

भाषा गोला सुरेश

सुरेश