Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

झारखंड: दुमका में अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़

दुमका, 10 सितंबर (भाषा) झारखंड के दुमका जिले में एक घर में चल रही 'अवैध' मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हंसडीहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उस घर पर छापेमारी के दौरान एक मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।

हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने कहा, 'कोलकाता पुलिस ने कुछ दिन पहले हथियार तस्करी के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि हंसडीहा में अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। दोनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी की गई और एक मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया।'

यादव ने बताया कि इस यूनिट को चलाने के मामले में मकान मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, 'सभी आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।'

भाषा तान्या नरेश

नरेश