Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

महाराष्ट्र के हिंगोली में युवक की पीट-पीटकर हत्या

हिंगोली (महाराष्ट्र), 10 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में तीन लोगों ने किसी मामले में पुलिस को गोपनीय सूचना देने के संदेह में 22 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को आधी रात के करीब बसमत शहर में हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गणेश दिगंबर गुंडाले के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोमवारी पेठ इलाके में तीनों लोगों ने गुंडाले को रोक लिया और फिर पत्थरों तथा डंडों से उस पर बेरहमी से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि गुंडाले घटनास्थल पर ही गिर पड़ा जिसे बाद में एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के एक साथी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष