Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

कोल्टे-पाटिल की पुणे की नई परियोजना में 600 से अधिक फ्लैट बिके

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स लिमिटेड ने पुणे में हाल में शुरू की गई अपनी आवासीय परियोजना में 60 घंटे के भीतर 600 से अधिक फ्लैट की बुकिंग की है, जिनका मूल्य 600 करोड़ रुपये से अधिक है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पुणे के वडगांव में उसकी परियोजना ‘वयाना एट द रिजर्व’ में 60 घंटे के भीतर 600 से अधिक अपार्टमेंट की बुकिंग हुई, जिसका मूल्य 600 करोड़ रुपये से अधिक है।

कंपनी ने कहा कि बिक्री की यह गति ग्राहकों के मजबूत भरोसे को दर्शाती है।

कोल्टे-पाटिल ने 20 एकड़ में फैली ‘द रिजर्व’ परियोजना का पहला चरण शुरू किया है। इस परियोजना का कुल संभावित बिक्री योग्य क्षेत्र करीब 50 लाख वर्ग फुट है और इससे करीब 4,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।

भाषा योगेश अजय

अजय