Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

मप्र के छतरपुर में कच्चा घर गिरने से दो बच्चियों की मौत, महिला घायल

छतरपुर (मध्यप्रदेश), 10 सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बुधवार रात एक कच्चे मकान के ढह जाने से उसके मलबे में दब कर दो महीने की एक बच्ची और उसकी नाबालिग बुआ की मौत हो गई जबकि मां घायल हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना जिले के चंदला विधानसभा के हिनौता थाना क्षेत्र स्थित हटवा गांव में बुधवार देर रात घटी और घायल महिला खतरे से बाहर है।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नवीन दुबे ने बताया कि बुधवार की रात हेमा केवट (24) अपनी दो महीने की बेटी शिवांगी और ननद रचना (14) के साथ घर में सो रही थी तभी देर रात वह ढह गया।

उन्होंने बताया कि घर के मलबे में दब जाने से शिवांगी और रचना की मौत हो गई जबकि हेमा घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति अब बेहतर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही चंदला सीट के विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल महिला के इलाज की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को तत्काल 50,000 रुपये की मदद दी।

उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार का घर बनवाने के लिए शासन-प्रशासन के माध्यम से हरसंभव प्रयास करेंगे।

भाषा सं ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा