नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-
दि16 : न्यायालय लीड अबू सलेम
उच्चतम न्यायालय ने गैंगस्टर अबू सलेम की हिरासत से रिहाई के अनुरोध वाली याचिका खारिज की
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को गैंगस्टर अबू सलेम की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उसने इस आधार पर हिरासत से रिहाई का अनुरोध किया था कि पुर्तगाल से उसके प्रत्यर्पण की शर्तों के तहत भारत में जेल में उसके 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं।
दि17 : न्यायालय बंगाल अभिषेक निजी सचिव
उच्चतम न्यायालय ने जमीन घोटाला मामले में अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय की सालबोनी जमीन घोटाला मामले में अग्रिम जमानत याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी।
प्रादे4 गुजरात इमारत श्रमिक
गांधीनगर में निर्माणाधीन स्थल पर धातु का स्लैब गिरा, 12 श्रमिक अस्पताल में भर्ती
अहमदाबाद : गांधीनगर में निर्माणाधीन स्थल पर धातु का एक बड़ा स्लैब गिरने की घटना के बाद मलबे से 15 श्रमिकों को निकाला गया, जिनमें से 12 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अर्थ10 : कृषि द्विपक्षीय बैठक
भारत ने मलेशिया, तिमोर-लेस्त और म्यांमा के साथ कृषि सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की
नयी दिल्ली : भारत ने कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए मलेशिया, तिमोर-लेस्त और म्यांमा के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बातचीत की। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
दि5 : दिल्ली एमसीडी विध्वंस
सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में असुरक्षित और अवैध इमारतों के खिलाफ एमसीडी का अभियान जारी
नयी दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी 12 जोन में खतरनाक इमारतों, अनधिकृत निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अपनी तोड़फोड़ और प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखी।
दि2 : कांग्रेस कोयला ब्लॉक
तारा कोयला ब्लॉक की नीलामी प्रधानमंत्री के समर्थन से किया जा रहा 'पर्यावरण विनाश' है: कांग्रेस
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के जैव विविधता से समृद्ध हसदेव-अरण्य क्षेत्र में तारा कोयला ब्लॉक की नीलामी को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पूर्ण समर्थन’’ से किया जा रहा ‘‘एक और पर्यावरण विनाश’’ है।
प्रादे31 : उप्र बसपा लीड सिद्धार्थ
समधी सिद्धार्थ के संन्यास के बाद मायावती ने भतीजे आकाश को किया पार्टी से 'पूरी तरह मुक्त'
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ के बृहस्पतिवार को राजनीति और सामाजिक जीवन से 'संन्यास' लेने के ऐलान के बाद पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे और सिद्धार्थ के दामाद आकाश आनन्द को पार्टी से पूरे तौर से 'मुक्त' कर दिया।
अर्थ12 : म्यूचुअल फंड निवेश
इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अगस्त में चार महीने के उच्च पर, 29329 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश
नयी दिल्ली : निवेशकों की मझोली और छोटी कंपनियों के शेयर पर केंद्रित योजनाओं में मजबूत रुचि से इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में अगस्त में 29,329 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। यह चार महीने में सबसे अधिक है।
वि6 : अमेरिका सांसद साइबर अपराध
अमेरिका के सांसदों ने डेटा ‘चोरी’ के मामले में भारत की तीन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
वाशिंगटन : अमेरिका के सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को पत्र लिखकर भारत की तीन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने कथित तौर पर हजारों अमेरिकियों और अमेरिका की कंपनियों का डेटा चुराया है।
वि4 : मोल्दोवा जेलेंस्की ड्रोन
मोल्दोवा में ड्रोन घुसने के कारण जेलेंस्की को नॉर्वे ले जा रही उड़ान में देरी
चिसिनाउ (मोल्दोवा) : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को मोल्दोवा से नॉर्वे ले जाने वाली एक उड़ान में बुधवार को उस समय देरी हुई, जब मोल्दोवा में एक ड्रोन के घुसने के कारण अधिकारियों को देश का हवाई क्षेत्र बंद करना पड़ा। सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
खेल4 : खेल तीरंदाजी पैरा भारत
विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण सहित कुल 15 पदक जीते
अहमदाबाद : मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर अपने अभियान का शानदार समापन किया।
खेल9 खेल हॉकी महिला जूनियर भारत
पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर भारत महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में
मोकी (चीन) : भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
भाषा
प्रचेता मनीषा
मनीषा