Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

केरलम के गुरुवायूर मंदिर में 13 सितंबर को 400 से अधिक जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे

त्रिशूर (केरलम), 10 सितंबर (भाषा) केरलम के त्रिशूर जिले में स्थित प्रसिद्ध गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर में 13 सितंबर को 400 से जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। मंदिर प्रबंधन ने बृहस्पतिवार को बताया कि अब तक शादियों के लिए 409 आवेदन आ चुके हैं।

यह दिन मलयालम माह ‘चिंगम’ का अंतिम रविवार है, जिसे विवाह के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

‘गुरुवायूर देवस्वओम’ ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में बताया कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि समारोह से एक दिन पहले तक आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के अनुमान को देखते हुए देवस्वओम ने पुलिस के साथ मिलकर दर्शन और विवाह समारोहों के सुचारू संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर के भीतर, बाहर और पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

समय पर सभी रीति-रिवाज पूरी कराने के लिए तड़के चार बजे से ही विवाह शुरू हो जाएंगे। ‘तालिकेट्टू’ (विवाह की मुख्य रस्म) के लिए छह विशेष मंडप बनाए जाएंगे और रस्मों को संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

देवस्वओम के अध्यक्ष ए. वी. गोपीनाथ और प्रशासक एस. हरिगोपाल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन और विवाह समारोहों के सुचारू संचालन में सहयोग प्रदान करें।

भाषा

खारी वैभव

वैभव