काठमांडू, 10 सितंबर (भाषा) नेपाल के झापा जिले में 'ब्राउन शुगर' की कथित तस्करी करने के आरोप में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नेपाल पुलिस ने बुधवार को जारी एक बुलेटिन में बताया कि दोनों आरोपियों के पास से 41.23 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।
बुलेटिन के अनुसार, दोनों को दमक नगरपालिका के वार्ड नंबर दो से गिरफ्तार किया गया।
ब्राउन शुगर हेरोइन के लिए आम तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला नाम है, खासकर कम शुद्धता वाले या भूरे रंग के इस मादक पदार्थ के लिए। यह 'मॉर्फिन' से प्राप्त होने वाला मादक पदार्थ है।
काकरभिट्टा स्थित मादक पदार्थ रोधी ब्यूरो की एक विशेष टीम ने बुधवार को बिहार के अररिया जिले के निवासी मोहम्मद फिरोज (19) और चंदन कुमार मंडल (25) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी एक सूचना के आधार पर की गई। मामले में जांच जारी है।
भाषा प्रचेता मनीषा
मनीषा