Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

वैश्विक रुख के अनुरूप वायदा कारोबार में कच्चे तेल का भाव चढ़ा

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुख के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमत 35 रुपये की बढ़त के साथ 9,134 रुपये प्रति बैरल हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के वायदा अनुबंध की कीमत 35 रुपये या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 9,134 रुपये प्रति बैरल हो गई। इस दौरान 3,190 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि बाजार प्रतिभागियों द्वारा सौदे बढ़ाए जाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी रही।

वैश्विक बाजार में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल 0.07 प्रतिशत बढ़कर 96.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। न्यूयॉर्क में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 0.13 प्रतिशत चढ़कर 101.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

भाषा निहारिका

निहारिका