नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) हाजिर मांग मजबूत रहने से सटोरियों के ताजा सौदे किए जाने के कारण वायदा कारोबार में सोने की कीमत बृहस्पतिवार को 231 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 231 रुपये या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 1,53,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान 867 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने बताया कि बाजार प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे किए जाने से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।
न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.47 प्रतिशत बढ़कर 4,419.57 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया।
भाषा निहारिका
निहारिका