Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

दक्षिण-पूर्वी चीन में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई

बीजिंग, 10 सितंबर (एपी) दक्षिण-पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में पिछले सप्ताहांत भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलनों के बाद तलाश अभियान में एक और शव बरामद किया गया है और इसके साथ ही इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारी बारिश के कारण सुइचुआन काउंटी के तीन कस्बों में लोगों की मौत हुई। चक्रवात सौडेल के चीन के पूर्वी तट पर आने के बाद इलाके में कई दिनों तक तेज बारिश हुई।

सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ की एक खबर के अनुसार, गाओपिंग कस्बे में हुए भूस्खलन में 13 लोगों की मौत हुई। वहीं, जुओआन कस्बे में दो और तांगहु कस्बे में एक व्यक्ति की मौत हुई।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, सुइचुआन काउंटी में 18,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

इससे पहले सरकारी मीडिया ने बताया था कि पड़ोसी हुनान प्रांत में भी च्रकवात के कारण हुई बारिश के बाद दो लोगों की मौत हुई थी। ‘सीसीटीवी’ की खबर में इन मौतों का कारण स्पष्ट नहीं किया गया, लेकिन बताया गया कि बारिश के कारण भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाएं हुईं।

एपी शोभना मनीषा

मनीषा