Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद

अमेठी (उप्र), 10 सितंबर (भाषा) अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में जामो-भादर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीपरपुर थाना क्षेत्र के घोरहा गांव निवासी सोनू कश्यप (40) का शव सीकरी भार गांव के पास सड़क किनारे एक गड्ढे से बरामद किया गया। घटनास्थल के पास उसकी मोटरसाइकिल भी मिली है।

पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया गया है और परिजनों को सूचना देकर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सोनू की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

भाषा सं. सलीम मनीषा खारी

खारी