Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

महाराष्ट्र के बीड में कार से 35 लाख रुपये का गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार

बीड (महाराष्ट्र), 10 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने एक कार में छिपाकर ले जाया जा रहा 35 लाख रुपये मूल्य का 70 किलोग्राम गांजा जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने बुधवार को कार को रोककर उसकी तलाशी ली और इस दौरान वाहन के भीतर बोरियों में छिपाकर रखा गया मादक पदार्थ बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि अमरावती जिले के निवासी 30 वर्षीय चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा खारी गोला

गोला