Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

पालघर में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी कर 22 लोगों से 1.85 करोड़ रुपये की ठगी, जांच शुरू

पालघर, 10 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक कंपनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर 22 लोगों से 1.85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों को अपनी कंपनी के जरिए किए गए निवेश पर प्रति माह पांच प्रतिशत के निश्चित मुनाफे का लालच दिया था।

पालघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यतीश देशमुख ने बुधवार को बताया कि निवेशकों से पैसे लेने के बाद कंपनी ने उन्हें न तो वादे के अनुसार मुनाफा दिया और न ही मूल राशि लौटाई।

उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं ने अब तक ऐसे 22 पीड़ितों की पहचान की है, जिनके साथ कुल 1,85,90,644 रुपये की ठगी की गई है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

अधिकारी ने कहा कि इस मामले में और भी पीड़ित हो सकते हैं और उन्होंने ऐसे लोगों से पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव