Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

हीरो मोटर्स का आईपीओ 16 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 79-84 रुपये प्रति शेयर

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी हीरो मोटर्स लिमिटेड ने अपने 1000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 79-84 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक घोषणा में कहा कि आईपीओ 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ 600 करोड़ रुपये के नए शेयर और करीब 400 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा।

नए शेयर जारी करने से प्राप्त राशि में से 190 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज के भुगतान या पूर्व भुगतान में किया जाएगा। वहीं 200 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर स्थित कंपनी की इकाई में क्षमता विस्तार के लिए जरूरी उपकरण खरीदने में लगाए जाएंगे। शेष राशि का रणनीतिक पहलों और सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए रखी जाएगी।

हीरो मोटर्स के शेयर के 23 सितंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

भाषा निहारिका

निहारिका