Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

फिलीपीन में नौका में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत, कई लापता

मनीला, 10 सितंबर (एपी) फिलीपीन के पश्चिमी तट के पास समुद्र में एक यात्री नौका में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य लापता हो गए। तटरक्षक बल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

तटरक्षक बल की प्रवक्ता कमोडोर नोएमी कायाब्याब ने बताया कि अब तक 42 लोगों को बचाया जा चुका है और राहत एवं बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की संख्या 87 है, लेकिन बचाव अभियान जारी रहने के कारण यह संख्या बदल सकती है।

एमवी जून एस्टर नामक यह नौका मनीला से रवाना हुई थी और बुधवार को आग लगने के समय पलावान प्रांत के कोरोन के पास थी।

कायाब्याब ने बताया कि नौका पर कुल 134 लोग सवार थे, जिनमें 117 यात्री और 17 चालक दल के सदस्य शामिल थे।

एपी गोला शोभना

शोभना