Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

रांची में पानी की टंकी गिरी, दो कर्मचारियों की मौत

रांची, नौ सितंबर (भाषा) झारखंड के रांची में बुधवार शाम एक पुरानी पानी की टंकी के ढांचे को गिराने के दौरान वह ढह गया, जिसके कारण दो कर्मचारियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शाम करीब छह बजे कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला स्कूल परिसर में हुई, जब कर्मचारी वहां पानी की टंकी के लिये नया ढांचा बनाने के वास्ते पुरानी टंकी को गिरा रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निखिल राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, 'इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है। एक मजदूर का शव तुरंत ही निकाल लिया गया था, जबकि दूसरा मजदूर मलबे के नीचे फंसा हुआ था।'

उन्होंने कहा, “बचाव अभियान चार घंटे से ज्यादा समय तक चला और मलबे को हटाने के लिए दो जीसीबी मशीनें लगाई गई थीं। दूसरे कर्मचारी का शव रात करीब 10:30 बजे निकाला गया।'

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पलामू जिले के रहने वाले सत्य भुइयां (35) और मैथिली शरण मेहता के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेजा गया है।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत

प्रशांत