Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

बागपत में पुलिस मुठभेड़ में वांछित आरोपी घायल; अवैध तमंचा, बाइक बरामद

बागपत (उप्र), नौ सितंबर (भाषा) बागपत जिले में बड़ौत थाना पुलिस के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में एक वांछित आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस टीम की अगुवाई कर रहे बड़ौत के थाना प्रभारी दीक्षित कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी की पहचान बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के बिजरौल गांव के निवासी रवि के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि नौ सितंबर को बड़ौत पुलिस की टीम भट्टे गोशाला और आचार्य खेड़ा रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस टीम पर गोली चला दी और भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि आत्मरक्षा में की गई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, रवि के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, कारतूस और रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बड़ौत थाने में दर्ज कई मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ बड़ौत और खेकड़ा थानों में हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाषा सं जफर सुरभि

सुरभि