Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

गांधीनगर में निर्माण स्थल पर लोहे का स्लैब गिरा, पांच कर्मचारी बचाए गए

अहमदाबाद, नौ सितंबर (भाषा) गुजरात में गांधीनगर के कुडासन इलाके में बुधवार रात एक निर्माण स्थल पर लोहे का एक बड़ा स्लैब गिरने की घटना के बाद मलबे से कम से कम पांच मज़दूरों को बचाया गया, जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह हादसा रात करीब नौ बजे एक निर्माणाधीन इमारत में उस वक्त हुआ जब दो इमारतों के बीच लगाया जा रहा लोहे का स्लैब अचानक गिर गया और उसके नीचे मजदूर दब गए।

गांधीनगर पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, अग्निशमन दल के कर्मचारी, पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर बचाव अभियान संचालित कर रहे है।

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने बचाव अभियान की निगरानी की।

स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने संवाददाताओं को बताया कि मलबे से पांच घायल मजदूरों को निकालकर गांधीनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

पानसेरिया ने बताया, “अब तक पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। उनमें से कुछ की पीठ और पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। डॉक्टर तय करेंगे कि उनका ऑपरेशन करने की ज़रूरत है या नहीं।”

अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने बताया कि मलबे को हटाने और यह पता लगाने के लिए कि क्या कोई और कर्मचारी अब भी नीचे फंसा हुआ है, एक बड़ी क्रेन और इलेक्ट्रिक कटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि गिरी हुई धातु की संरचना के अंदर फंसे कर्मचारियों की सही संख्या का तुरंत पता नहीं चल सका।

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत