Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

अन्ना हजारे को मुंबई के अस्पताल से बृहस्पतिवार को छुट्टी मिलने की संभावना

मुंबई, नौ सितंबर (भाषा) पिछले एक सप्ताह से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ समाज सेवी अन्ना हजारे को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। उनके एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी।

उनके सहयोगी दत्ता अवारी ने बुधवार को बताया, 'अन्ना की स्थिति में सुधार है और वह ठीक महसूस कर रहे हैं। उन्हें कल सुबह अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।'

भ्रष्टाचार विरोधी 89 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता को रक्त जांच में गुर्दे के संक्रमण का पता चलने के बाद 31 अगस्त को दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाषा सुमित प्रशांत

प्रशांत