Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार की कुर्सी में आग लगाई, चार गिरफ्तार

धाराशिव, नौ सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के उमरगा में मराठा आरक्षण समर्थकों के एक समूह ने बुधवार को तहसीलदार की कुर्सी में आग लगा दी। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उमरगा थाने के एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब तहसीलदार अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे।

अधिकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार की कुर्सी को बाहर खुले मैदान में लाकर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उन्होंने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे के समर्थन में नारेबाजी भी की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान अन्नासाहब पवार, महादेव माने, विट्ठल पवार और वैजनाथ काले के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश