Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

सीएमआरएल मामले में विजयन के खिलाफ ईडी का रुख ‘राजनीतिक प्रतिशोध की भावना’ : माकपा

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनकी बेटी वीणा विजयन और दामाद व पार्टी नेता पी.ए. मोहम्मद रियास के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने की मांग की, जिसके बाद बुधवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया।

ईडी ने एर्नाकुलम की कंपनी 'कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड' (सीएमआरएल) द्वारा वीणा की आईटी कंपनी 'एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस' को किए गए कथित भुगतान की जांच के सिलसिले में केरल पुलिस से संपर्क किया है। एजेंसी का आरोप है कि ये भुगतान बिना किसी संबंधित सेवा के किए गए थे और उसने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

माकपा पोलित ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि वीणा के खिलाफ जांच विजयन को निशाना बनाने का ‘‘सिर्फ एक बहाना’’ है। उसने नरेन्द्र मोदी सरकार पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

पोलित ब्यूरो ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर दोहरा मापदंड अपनाने का भी आरोप लगाया।

माकपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली केरल सरकार को ईडी के अनुरोध पर कोई कदम न उठाने की चेतावनी दी।

वामपंथी पार्टी ने कहा, ‘‘पोलित ब्यूरो वीडी सतीशन सरकार को चेतावनी देता है कि वह ईडी के एजेंट के तौर पर काम न करे।’’ पार्टी ने यह भी कहा कि वह ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध की भावना’’ का राजनीतिक और कानूनी तौर पर, अपनी पूरी ताकत से विरोध करेगी।

माकपा नेता एम.ए. बेबी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘अगर प्रवर्तन निदेशालय को लगता है कि वे माकपा को डरा सकते हैं या कॉमरेड पिनराई विजयन को घेर सकते हैं, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं!’’

भाषा सुभाष शफीक

शफीक