Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

पूर्णिया में झाड़ियों से महिला का सिर कटा शव बरामद, परिचित पर संदेह

पूर्णिया, नौ सितंबर (भाषा) बिहार के पूर्णिया जिले में बुधवार को झाड़ियों से एक महिला का सिर कटा शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला का धड़ कमाख्या स्थान पुलिस चौकी क्षेत्र के बैजनाथपुर-कल्याणपुर पुल के पास झाड़ियों में मिला।

मृतका की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र की निवासी के रूप में हुई है। उसके पति पंजाब में मजदूरी करते हैं।

घटना की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शौर्य सुमन ने कहा, “जिले में एक महिला का धड़ बरामद हुआ है। मृतका का एक परिचित घटनास्थल के पास स्थित गांव में रहता है। इस घटना में उसकी संलिप्तता की आशंका है और उसकी तलाश की जा रही है।”

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि महिला का अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद था।

अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी गांव की कुछ महिलाएं अपराह्न करीब एक बजे घास काटने गई थीं। इसी दौरान उनकी नजर सिर कटे शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी।

शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की जांच फॉरेंसिक टीम ने की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

भाषा कैलाश सुरभि

सुरभि