Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

बंगाल: अधिकारियों ने उस स्कूल का निरीक्षण किया, जहां छात्रों ने मुख्य अध्यापक पर हमला किया

कोलकाता, नौ सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में 150 साल पुराने स्कूल के मुख्य अध्यापक के साथ छात्रों द्वारा मारपीट किए जाने के एक दिन बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को शुरुआती जांच के बाद इस घटना के लिए दोनों पक्षों को जिम्मेदार ठहराया।

यह घटना विशेष मध्याह्न भोजन को लेकर हुए विवाद के चलते हुई थी।

जलपाईगुड़ी ज़िला स्कूल के मुख्य अध्यापक पर कुछ छात्रों की पिटाई करने का आरोप भी था, जिसके बाद मंगलवार को उन पर हमला किया गया।

विभाग ने एक बयान में कहा कि हमले में घायल हुए मुख्य अध्यापक धर्मचंद बारुई को नौ सितंबर से 15 दिन की छुट्टी दी गई है।

आमतौर पर शिक्षक दिवस के मौके पर छात्रों को विशेष मध्याह्न भोजन परोसा जाता है, और मंगलवार को भी छात्रों को यह खाना दिया जाना था। हालांकि, छात्रों के एक समूह ने शिकायत की कि उन्हें चावल और ‘चिकन’ पर्याप्त मात्रा में नहीं दिया गया।

स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को शुरुआती जांच के बाद इस घटना के लिए दोनों पक्षों को जिम्मेदार ठहराया।

भाषा

नेत्रपाल माधव

माधव