Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

नॉर्वे ने महाराजा हेराल्ड पंचम को अंतिम विदाई दी

ओस्लो, नौ सितंबर (एपी) नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम के ताबूत को अंतिम संस्कार के लिए बुधवार को शाही महल से ओस्लो कैथेड्रल ले जाया गया। इस दौरान उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर हजारों लोग एकत्र हुए।

हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कई देशों के शाही परिवारों के सदस्य और नेता भी ओस्लो पहुंचे।

शाही महल से ओस्लो कैथेड्रल तक महाराजा हेराल्ड पंचम की अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। हेराल्ड पंचम के पुत्र और देश के नये महाराजा हाकोन अष्टम तथा शाही परिवार के अन्य सदस्य उनके ताबूत के पीछे पैदल चल रहे थे। ताबूत लाल शाही ध्वज में लिपटा हुआ था।

हेराल्ड पंचम की पत्नी महारानी सोंजा और महाराजा हाकोन अष्टम की पत्नी रानी मेटे-मैरिट ताबूत के पीछे कार से चल रही थीं।

शव यात्रा में ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और जापान के युवराज अकिशिनो के साथ-साथ स्वीडन, डेनमार्क, स्पेन, नीदरलैंड, बेल्जियम, लक्जमबर्ग, मोनाको और जॉर्डन के शाही परिवारों के सदस्य भी शामिल हुए।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की समेत 20 से अधिक देशों के नेता भी हेराल्ड पंचम को अंतिम विदाई देने के लिए ओस्लो पहुंचे।

एपी पारुल पवनेश

पवनेश