Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हर्षित राणा का फिट होना मुश्किल

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा के 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज तक फिट होने की संभावना नहीं है।

राणा आखिरी बार इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए खेले थे। उन्हें दिल्ली में होने वाले तीन मैच के लिए भारतीय टीम में फिटनेस के आधार पर शामिल किया गया है। उन्हें एशियाई खेलों के लिए भी भारतीय टीम में जगह दी गई है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, ‘‘वह अभी तक अपने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। उन्हें और समय की जरूरत होगी। ’’

राणा को वॉशिंगटन सुंदर की तरह पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी। हालांकि, सुंदर को अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है।

तेज गेंदबाजी के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को भी चोट से जूझने के बावजूद फिटनेस के आधार पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

बुमराह जुलाई में भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद से बाएं घुटने की चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं।

सूत्र ने कहा, ‘‘बुमराह और रेड्डी दोनों वापसी के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ’’

अफगानिस्तान सीरीज के बाद भारत 22 सितंबर को तोक्यो में जापान के खिलाफ एकमात्र मुकाबला खेलेगा। इसके बाद भारतीय टीम 28 सितंबर से एशियाई खेलों में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर