Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

‘ऑपरेशन तूफान’ के 100 दिन पूरे होने पर महिलाओं, बच्चों के ख़िलाफ़ अपराधों में कमी आई: चेन्निथला

तिरुवनंतपुरम, नौ सितंबर (भाषा) केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने बुधवार को यहां कहा कि राज्य सरकार के ‘ऑपरेशन तूफान’ के पहले 100 दिनों के दौरान प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में कमी आई है, जबकि मादक पदार्थों से जुड़े मामलों और ज़ब्ती की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है।

‘ऑपरेशन तूफ़ान: द नार्को हंट’ के 100 दिन पूरे होने के मौके पर जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के ख़िलाफ़ दर्ज मामलों की कुल संख्या पिछले साल इसी अवधि के 13,631 से घटकर इस साल 13,371 हो गई है, जो 1.9 प्रतिशत की कमी है।

बयान में कहा गया कि बलात्कार के मामले 740 से घटकर 593 हो गए, जो 19.9 प्रतिशत की कमी है, जबकि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गंभीर मामले 595 से घटकर 514 रह गए, जो 13.6 प्रतिशत की गिरावट है।

अपहरण के मामले भी 374 से घटकर 315 हो गए, जबकि दहेज के कारण होने वाली मौतों की संख्या चार से घटकर एक रह गई। मानव तस्करी के मामले 11 से घटकर चार हो गए, जो 63.6 प्रतिशत की कमी है।

बयान में कहा गया कि इस दौरान गंभीर अपराधों में कमी आई है। हत्या के मामले 79 से घटकर 70 हो गए, जबकि गैर-इरादतन हत्या के मामले 29 से घटकर 22 रह गए। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले 32 से घटकर 16 हो गए।

इसके साथ ही, ‘ऑपरेशन तूफ़ान’ के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ़ कार्रवाई तेज़ की गई, जिससे मादक पदार्थों से जुड़े मामले 9,208 से बढ़कर 10,301 हो गए और गिरफ्तारियां 9,947 से बढ़कर 11,146 हो गईं।

बयान में कहा गया कि इस दौरान पुलिस ने लगभग 1,259 किलोग्राम मादक पदार्थ ज़ब्त किए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 1,058.66 किलोग्राम मादक पदार्थ ज़ब्त किए गए थे; जो लगभग 19 प्रतिशत की वृद्धि है।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव

नेत्रपाल